मैनपुरी। जेल तिराहा के पास सोमवार सुबह मायके से लौट रही एक महिला बाइक से गिर गई। जब तक उसे जिला अस्पताल लाया गया। उसकी मौत हो चुकी थी, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी नंद किशोर की 33 वर्षीय पत्नी रानी मायके थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रसूलपुर गईं थीं। सोमवार सुबह वह पति के साथ बाइक से लौट रही थी। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में जेल तिराहा के पास पहुंची। तभी अचानक सामने आई स्कूटी से बाइक टच हो गई। नंद किशोर बाइक से नियंत्रण खो बैठे और रानी सड़क पर सिर के बल गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन पति लोगों की मदद से रानी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।