फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कोल्ड डायरिया से दो बच्चों सहित चार की मौत, हालत बिगड़ने पर पांच मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 12 Feb 2024 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कोल्ड डायरिया से दो बच्चों सहित चार मरीजों की मौत हो गई। वहीं हालत बिगड़ने पर पांच मरीज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए गए हैं। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बदलते मौसम के बीच कोल्ड डायरिया और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को दो बच्चों सहित चार मरीजों की मौत हो गई। पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। 811 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सबसे अधिक मरीज फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। 

विज्ञापन


केस-1
शहर के स्टेशन रोड निवासी संजीव कुमार का पांच साल का पुत्र सूर्या पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डायरिया की चपेट में था। परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

केस-2
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी संदीप कुमार के दो माह के पुत्र संदीप को पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


केस-3
शहर के मोहल्ला करहल रोड मुखिया हलवाई वाली गली निवासी 68 वर्षीय आफताब को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

केस-4
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गोशलपुर निवासी 62 वर्षीय रामपाल सिंह को पिछले कुछ दिनों सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें