फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हार्ट अटैक और सांस की दिक्कत से चार मरीजों की मौत

Sat, 21 Dec 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सांस के मरीज नेबुलाइजर लेते हुए। - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती सांस के मरीज नेबुलाइजर लेते हुए।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सर्दी के बीच लगातार लोगों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा सहित चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो को हार्ट अटैक पड़ा जबकि वृद्धा को सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक पखवाड़े से लगातार सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे ही रह रहा है। ऐसे में हार्ट के साथ ही अस्थमा और निमोनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार लोगों की मौत भी हो रही है। शहर के निकवटर्ती गांव औड़ेंय मंडल निवासी श्रीचंद्र (80) को शुक्रवार की रात सीने तें तेज दर्द के साथ हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भोगांव के मोहल्ला जगतनगर निवासी रविंद्र सिंह यादव (60) को शनिवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी बांकेलाल (84) को शुक्रवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशनी के गांव महगवां निवासी सत्यवती (65) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने शुक्रवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें