एसएसपी ने बताया कि नए थाने के प्रस्ताव के लिए इलाके की आबादी एक लाख से अधिक होनी चाहिए। पिछले तीन सालों में उस क्षेत्र का अपराध देखा जाता है। बमरौली कटारा चौकी में थाना बनेगा तो उसमें सिर्फ डौकी थाने का क्षेत्र ही नहीं आएगा। ताजगंज थाने का कुछ हिस्सा भी बमरौली कटारा थाने में चला जाएगा।
आगरा में 48 थाने हो जाएंगे
एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में महानगर में 44 थाने हैं। अब 48 हो जाएंगे। चौकियों की संख्या उतनी ही रहेगी, जितनी है। वर्ष 2020 में कमला नगर पुलिस थाना बना था। न्यू आगरा थाना क्षेत्र दो हिस्सों में बंट गया। आधा हिस्सा कमला नगर थानाक्षेत्र में चला गया। ऐसा ही इन नए थानों में होगा।
जनता को ये लाभ
- नए थाने बनने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाएगी।
- पुलिस फोर्स बढ़ जाएगा। गाड़ियां बढ़ जाएंगी।
- नए थानों के भवन में ही पुलिस कर्मियों के लिए आवास भी बनेंगे।
- रंगबाजी, फायरिंग, लूट और मारपीट की सबसे ज्यादा वारदातें यमुनापार इलाके में होती है।
- पांच सालों में आबादी और आवासीय इलाके में वृद्धि हुई है। कई जगह पुलिस नहीं पहुंच पाती थी।