फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: आगरा में डेंगू के चार नए मरीज, मोहनपुरा में एक ही परिवार में दो मिले

Sun, 29 Sep 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते दिन आगरा के चार नए मरीज मिले हैं। वहीं मोहनपुरा में एक ही परिवार में दो लोग डेंगू से पीड़ित मिले। 

 
विज्ञापन
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठहरे हुए पानी में मच्छर पनपने से डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को डेंगू के 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें मोहनपुरा में एक ही परिवार में एक और बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को भी एक बच्चे में डेंगू मिला था। दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं। अब डेंगू के 46 और मलेरिया के 27 मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कमला नगर में 25 साल की युवती, रकाबगंज में 28 साल के युवक और मांगरौल अछनेरा में 10 साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। मोहनपुरा में 10 साल के बच्चे में भी डेंगू मिला है, इसी परिवार में शुक्रवार को 11 साल के बच्चे में भी डेंगू मिला था। दोनों की हालत खराब होने पर निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बाकी के मरीजों के घरों पर ही उपचार दिया जा रहा है। अब 7 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, 9 सक्रिय मरीज हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में सर्वे किया, जिसमें से 28 के घरों में डेंगू का लार्वा मिला। ये कूलर की टंकी, खुले ड्रम और गली में भरे पानी में पाया गया। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। नगर निगम ने फॉगिंग भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें