फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: लगातार दूसरे दिन मिले नए संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी, बरतें सावधानी

Tue, 28 Dec 2021 07:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में चार महीने बाद कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। बीते 48 घंटे में 9 मरीज मिले हैं। सोमवार को पांच और मंगलवार चार नए मरीज मिले।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस ने फिर से आगरा की चिंता बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित मिले है। पिछले 24 घंटे में 6505 सैंपल के सापेक्ष चार नए मरीज चिन्हित हुए हुए हैं। इसके साथ ही मंगलवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 14 पर पहुंच गई। सोमवार को पांच मरीज मिले थे। इनमें चार विदेश से लौटकर आए हैं। दो बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।  

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 21.73 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 25786 संक्रमित मिले। 25313  ठीक हो गए। 458 की मौत हो गई। वहीं टीकाकरण की बात करें तो 28.72 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 15.76 लाख लोग टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं। 
13 लाख लोगों को नहीं लगा दूसरा टीका
ताजनगरी में 13.05 लाख लोग ऐसे भी हैं, जिनका कोरोना सुरक्षा चक्र टूट रहा है। इनका दूसरा टीका छूट गया है। समय भी निकल चुका है। ऐसे में एक टीका लगवाने के बाद भी ये लोग सुरक्षित नहीं। संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि जिनका दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है वो बिना विलंब किए टीका लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी
- घर से बाहर बिना मास्क न निकलें।
- हाथों से आंख, नाक, मुंह नहीं छूएं।
- छह फुट की शारीरिक दूरी पालन करें।
- बुजुर्ग, बीमार लोग बेवजह घर से बाहर न जाएं।
- हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें।
- लक्षण प्रतीत होने पर जांच जरूर कराएं। 
- जैसा कि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया

गाइडलाइन के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक रात्रि कर्फ्यू लागू हो गया है। रात 11 बजे के बाद होटल बंद हो जाएंगे। निगरानी के लिए टीमें बनाई हैं। मास्क न लगाने आदि गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को खुद भी सावधान रहना होगा। भीड़ में शामिल होने से बचें। 

सरकारी अस्पतालों में है पूरी व्यवस्था
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है। डॉक्टर और स्टाफ भी प्रशिक्षित है। पीआईसीयू वार्ड भी तैयार हैं। मॉकड्रिल कराई जा चुकी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के  मुताबिक कॉलेज में गंभीर मरीजों के लिए दो कोविड अस्पताल पहले से संचालित हैं। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बाइपेप समेत पूरी व्यवस्था है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें