22एमएनपी-18-बेवर पुलिस द्वारा पकड़े गए सिपाहीराम हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : MAINPURI
बेवर। गांव अहंकारीपुर में जेनरेटर बंद होने के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद में समझौता कराने गए सिपाहीराम की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद चार आरोपियों रत्नेश, राजीव, रवि और अनुज को सोमवार सुबह जासमई कूड़ी मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अहंकारीपुर में शनिवार शाम बरसी कार्यक्रम में जेनरेटर बंद होने के बाद रत्नेश और राजवीर पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद को सिपाहीराम ने शांत करा दिया लेकिन रविवार सुबह सिपाहीराम राजीव के घर मामले को लेकर समझौता कराने गए तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।
मारपीट में घायल सिपाहीराम की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया था।