फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरों ने पुलिस को बताई हैरान कर देने वाली मजबूरी, बोले- दोस्त की खातिर चोरी करते थे बाइक...

Sat, 15 Apr 2023 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हरीपर्वत पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को दबोचा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जेल में निरुद्ध दोस्त की जमानत के लिए गैंग बनाया। चोरी की बाइक बेचकर जमानत के लिए रुपया जमा कर रहे थे। 
विज्ञापन
बाइक चोर गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने शुक्रवार को पालीवाल पार्क रोड से बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 8 एक्टिवा और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि थाना हरीपर्वत पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्य बमरौली कटारा निवासी शेखर, राकेश, लोहामंडी निवासी पवन और सदर के राजपुर चुंगी निवासी गौरव बघेल को गिरफ्तार किया है। शेखर गैंग का सरगना है। ये लोग कम भीड़भाड़ वाले बाजारों और कालोनियों में जाकर पहले वाहनों की रैकी करते थे।

देखते थे कि कौन सा वाहन किस जगह पर रोजाना खड़ा होता है। इसके बाद एक व्यक्ति पहले से खड़े होकर बाइक व एक्टिवा चालकों को देखता था। चालक के जाते ही दूसरा साथी लॉक तोड़ने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो जाता था। चोरी किए हुए वाहनों को जेल के पीछे झाड़ियों में छिपा देते। ग्राहक मिलने के बाद बेच देते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह
 
Trending Videos
विज्ञापन

कैदी दोस्त की जमानत के लिए बनाया बाइक चोर गैंग

पूछताछ में शेखर ने बताया कि वह 2015 में डौकी में हुई मारपीट के मामले में सबसे पहले जेल गया था। इसके बाद लूट व अन्य मामलों में कई बार जेल जा चुका है। जेल में उसकी दोस्ती शिवम उर्फ मच्छर से हुई। तीन महीने पहले शेखर जमानत पर जेल से बाहर आ गया। रुपयों के अभाव में शिवम की जमानत नहीं हो पा रही थी। शेखर ने जेल से बाहर आकर उसकी जमानत कराने के बारे में सोचा। इसके बाद उसने एक गैंग बनाया। जो बाइक चोरी करके शेखर को लाकर देते थे। वह उन्हें बेचकर वह जमानत के लिए रुपये इकट्ठे करने लगा।

ये भी पढ़ें - गजब के चोर: तीन मिनट में तोड़ा वैन का लॉक, पलक झपकते ही चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें