फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक सेमिनार में शामिल होंगे आगरा के चार प्रशिक्षक

विज्ञापन
कोलकाता रवाना होते प्र​शिक्षक
विज्ञापन
आगरा। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पश्चिम बंगाल ताइक्वांडो संघ के सहयोग से 25 से 27 अगस्त तक कोलकाता के बेलघारिया स्थित श्रमिक कल्याण केंद्र में राष्ट्रीय निर्णायक पूमसे सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए आगरा के चार ताइक्वांडो मास्टर उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से कोलकाता रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ आगरा के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह और प्रदीप गौर कोलकाता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। सेमिनार में दक्षिण कोरिया, वर्ल्ड ताइक्वांडो एवं कुकिवॉन के आठवीं डाॅन ब्लैक बेल्ट धारक व अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर वान योंग ली प्रशिक्षकों को आधुनिक नियमों का प्रशिक्षण देंगे।
मास्टर पंकज शर्मा ने बताया कि सेमिनार उत्तीर्ण करने के बाद वह विश्व स्तर पर ताइक्वांडो पूमसे में हुए नवीन बदलावों से आगरा के खिलाड़ियों को अपडेट करेंगे। पंकज शर्मा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिफ्रेशर सेमिनारों में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें