फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक-ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर बिलोनी मोड़ के पास मंगलवार शाम बाइक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा शाम 5 बजे करीब हुआ। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नयापुरा खंडेर निवासी ऑटो चालक जयराम पुत्र सुरेश, गांव के ही सुनील और नृपति के साथ ऑटो लेकर फतेहाबाद की ओर आ रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे बिलोनी मोड़ के पास फतेहाबाद की तरफ से आ रही बाइक से ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक जयराम, सुनील, नृपति और बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ऑटो चालक जयराम और बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें