मथुरा के मांट में जर्जर मकान की दीवार ढहने से हादसा घटित हो गया। गांव जसौली में चार मकान भरभरा गिर गए। जिसके कारण छह से अधिक लोग मलबे में दब गए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत अरूआ के मजरा जसौली में मंगलवार रात में जर्जर मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में स्नेही, रमेश, वीरपाल सिंह, सौदान सिंह पुत्र लीला के मकान भी गिर गए। ग्रामीणों ने मकान के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में पूजा पुत्री अमर सिंह (12), शिखा पुत्री अमर (14), राकेश पुत्र स्नेही, राजेंद्र पुत्र लीलाधर (34), भारती पुत्री अमर सिंह (18) सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। दो लड़कियों की हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सको ने सीएचसी मांट से मथुरा के लिए रेफर कर दिया है।
सूचना मिलते ही गांव में उपजिलाधिकारी मांट रामदत्त राम एवं ग्राम प्रधान डिप्टी सिंह पहुंचे और परिवार वालों से बात कर मदद का पूरा भरोसा दिलाया। राजस्व की टीम को जांच करने के आदेश दिए है।