फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेगा कैंप में मिले चार एचआईवी पॉजिटिव संदिग्ध

Fri, 09 Feb 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पर शुक्रवार को सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा अभियान के तहत जांच एवं परामर्श का मेगा कैंप आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन बेवर सरितकांत भाटिया ने फीता काटकर किया। शिविर में चार एचआईवी संदिग्ध मिले। जिनकी कंफर्म जांच के लिए पुन: जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि जो लोग संदिग्ध मिले हैं उनकी एक बार जांच और होगी। एचआईवी पॉजिटिव में क्षयरोग होने की संभावना अधिक बनी रहती है इसलिए क्षयरोग की भी जांच की जाएगी। शिविर के दौरान क्षयरोग, एचआईवी पॉजिटिव, सिफलिस और मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में शुक्रवार शाम तक 270 लाभार्थियों के खून जांच की गई। इसमें चार संदिग्ध एचआईवी पॉजिटिव मिले। क्षयरोग के 23 नमूने लिए गए। 47 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इसमें चार गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम लेवल की पाई गईं जिनको अग्रिम देखभाल के लिए चिकित्सकों ने सलाह दी है। मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण 73 लोगों का किया गया जिनको दवाएं वितरित की गईं। कैंप के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मदनलाल, प्रभारी अधिकारी डॉ. विकास यादव, नोडल अधिकारी एड्स डॉ आशुतोष कुमार, डॉ. मनीष कुशवाह, दीप्ति सिंह, अंशु पांडेय, नर सिंह, रचा दुबे, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें