चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर खुशी, बांटी मिठाई
- जाट समाज, रालोद और भाजपाइयों ने बताया किसानों का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सरकार द्वारा भारत रत्न की देने की घोषणा के बाद जाट समाज, रालोद व भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें भारत रत्न दिया जाना किसानों का सम्मान बताया। वहीं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ही मात्र एक ऐसी सरकार है जो हर समाज को सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भाजपा सरकार ने भारत रत्न देकर किसानों व सारे जाट समाज को सम्मानित किया है। रालोद जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि यह सम्मान चौधरी चरण सिंह का नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ देशवासियों का है, किसानों का है, दलितों का है।
पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह ने कहा कि समाज के लोग लंबे समय से भारत रत्न की मांग कर रहे थे। भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि चौधरी साहब वास्तव में इस सम्मान के हकदार हैं।
इस दौरान हरीश चौधरी, दीपक चौधरी, नीलम दिवाकर, किशोर चौधरी, दीपक ठैनुआ, जोंटी चौधरी, आकाश शर्मा, राजवीर सिंह, पंकज चौधरी, चंद्रवीर सिंह एड., महेन्द्र सिंह जूरैल, हितेंद्र चौधरी, हंबीर सिंह, लालन चौधरी, इंद्रपाल सिंह पोनियां, योगेन्द्रपाल सिंह, गोपाल पोनियां, मुकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।