फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर की फिल्म शूटिंग देखने आए चार दोस्त यमुना में डूबे, गोताखोरों ने दो को बचाया

Mon, 15 Jul 2019 11:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यमुना में डूबे लड़कों को तलाशते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बटेश्वर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय चार दोस्त डूब गए। गोताखोरों ने दो को तो बचा लिया। जबकि दो लड़कों का कुछ पता नहीं चला। रविवार देर शाम तक उनकी तलाश में गोताखोर जुटे रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


बटेश्वर में रविवार को अभिनेता राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक हॉरर फिल्म 'रूह-अफजा' की शूटिंग हो रही था। फिल्म कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। ये चारों दोस्त भी फिल्म की शूटिंग देखने आए थे। 

पिढ़ौरा के रहने वाले 4 दोस्त अंकित (18) पुत्र रक्षपाल सिंह, रोहित (17) पुत्र छोटे सिंह, राहुल (17) पुत्र राजेश सिंह, अजय (18) पुत्र शंकर सिंह 12वीं के छात्र हैं। शाम करीब 4 बजे ब्रह्मलाल जी मंदिर के घाट पर चारों यमुना नदी में नहाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक को बचाने में डूबे सभी दोस्त

यमुना में नहाते समय डूबे राहुल को बचाने के चक्कर में तीनों एक-एक कर नदी में डूबने लगे। घाट के आसपास रहे लोगों ने इन्हें डूबते देखा, तो चीख-पुकार मच गई। घाट पर मौजूद गोताखोर उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद गये। 

अंकित और रोहित को तो गोताखोरों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बाह लाया गया। इससे दोनों की जान बच गई। वहीं राहुल और अजय का कुछ पता नहीं चल सका। इन दोनों की तलाश देर शाम तक गोताखोर करते रहे। 

घटना की जानकारी होते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। डूबे गए लड़कों के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि चारों दोस्त सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। रोजाना सुबह शाम दौड़ भी लगाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें