फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेरिया हवाई अड्डे पर पहली बार एक दिन में चार उड़ानें, 535 यात्रियों ने किया सफर

Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्थगित की गई उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पहला मौका था, जब एक ही दिन में चार फ्लाइट एक के बाद एक उतरी हैं। जिससे दिनभर खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के खेरिया हवाई अड्डे पर पहली बार चार फ्लाइट पहुंचीं, जिनमें 535 यात्रियों ने हवाई सफर किया। बेंगलुरू, अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ की चारों उड़ानें पहली बार शुक्रवार को आगरा आईं। इसमें सबसे ज्यादा यात्रा बेंगलुरू-आगरा उड़ान में थे, जबकि सबसे कम भोपाल-आगरा के बीच आए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से शाम तक खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। पहली बार चार फ्लाइट खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। अभी तक दो या तीन उड़ानें ही थीं, लेकिन शुक्रवार को आगरा से अहमदाबाद, बेंगलुरू, लखनऊ और भोपाल के लिए सीधी उड़ानें पहुंचीं। 

एयर फोर्स डे: 'आसमान की आंख' से लैस है आगरा एयरबेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक में था योगदान
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए ए अंसारी ने बताया कि यह पहला मौका है, जब एक ही दिन में चार फ्लाइट एक के बाद एक उतरी हैं। आने वाले दिनों में कुछ और शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। 
विज्ञापन


बेंगलुरू उड़ान में सवार हुए 324 यात्री
सबसे ज्यादा 324 यात्री बेंगलुरू उड़ान में रहे। इस उड़ान से 172 यात्री आगरा आए और 152 सवार हुए। अहमदाबाद फ्लाइट से 116 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 72 यात्री आगरा आए और यहां से 44 यात्री रवाना हुए। लखनऊ फ्लाइट में 58 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 44 यात्री आए और 14 यात्री गए। भोपाल फ्लाइट से 33 यात्री आगरा आए और चार यात्री यहां से सवार हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें