फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सर्दी का सितम: गोशाला में ठंड से चार गोवंश ने दम तोड़ा, नहीं हैं बचाव के इंतजाम

Tue, 18 Jan 2022 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोशालाओं में तेज हवा से टिनशेड पर लगी तिरपालें हट गई हैं। गोवंश पर जूट की बोरी तक नहीं डाली गई है। जिससे गोवंश की हालत खराब है। 
विज्ञापन
आग के पास खड़े गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में बढ़ती सर्दी से निराश्रित गोवंश की हालत खराब हो गई है। बीमार और कमजोर गोवंश की मृत्यु दर बढ़ गई है। सोमवार को कोसीकलां स्थित एक गोशाला में चार गोवंश मर गए। बता दें कि गोशाला में तेज हवा से टिनशेड पर लगी तिरपालें हट गई हैं। पशुओं पर जूट की बोरी तक नहीं डाली गई है। गोशालाओं में सीलन से पशुओं का बैठना तो दूर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। गोशालाओं में अलाव की व्यवस्था तक नहीं है। 

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से बचाव को लेकर शासन ने गोवंश को जूट के कोट पहनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन यहां अभी तक जूट के बोरे उपलब्ध नहीं हो सके हैं। भगवती रोड पर एक गोशाला में सोमवार को चार गोवंश मर गए। इसके अलावा सरकार ने गोवंशों के लिए बनाए गए गांधी चिकित्सालय परिसर आश्रय स्थल में उचित व्यवस्था न कर पाने की वजह से आए दिन गोवंश मर रहे हैं।

सोमवार की दोपहर में तो शालीमार रोड श्मशान घाट पर एक अंतिम संस्कार की आग के समीप खड़े होकर पांच-छह गोवंश सर्दी दूर करते दिखाई दिए। सर्दी से पशुओं के बचाव के लिए कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। 
विज्ञापन


इधर, श्रीकृष्ण गोशाला के प्रधान डॉ. अमर सिंह पौनियां ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आश्रय स्थल में निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए समुचित व्यवस्था है। अगर कहीं कोई कमी होगी तो दूर कराई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें