फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पलायन पर आईजी ने बनाई रणनीति, हरियाणा की सीमा पर रोके जाएंगे मजदूर

Sat, 09 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मथुरा, आगरा, पलवल के अधिकारियों की मीटिंग
विज्ञापन
मजदूरों के पलायन पर बैठक करते आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी आगरा, मथुरा व पलवल के अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए सतीश गणेश ने पलवल के एसएसपी से कहा है कि पैदल आ रहे मजदूरों को राज्य की सीमा पार न करने दी जाए। वे हरियाणा से उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं। अगर हाईवे पर रोक दिए जाएं तो रेल ट्रैक से आ रहे हैं, इसलिए वहां भी निगरानी की जाए।
विज्ञापन


आईजी ने मथुरा, आगरा और पलवल के एसएसपी के साथ इसी मुद्दे पर बैठक की। आगरा के एसएसपी बबलू कुमार से कहा कि जिले की सीमाएं पहले से ही सील हैं, अब इन पर सख्ती बढ़ाई जाए। मजदूर बैरियर देखकर खेतों के रास्ते सीमा पार कर रहे हैं। कई जगह रेलवे ट्रैक के सहारे चल रहे हैं। इसलिए निगरानी का दायरा बढ़ाना होगा।

आगरा में हरियाणा और राजस्थान का बार्डर लगता है। मथुरा की भी यही स्थिति है। वहां भी दोनों राज्यों का बार्डर है। पिछले दो दिनों में हरियाणा से हजारों की संख्या में मजदूर आए हैं। ये पलवल से पहले मथुरा पहुंचते हैं और फिर आगरा आते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गुरुवार को आगरा और फिरोजाबाद में रोके जाने पर मजदूरों ने हंगामा कर दिया था। सड़क जाम करके बैठ गए थे। उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखना पड़ा। इसके बाद बसें लगाकर भेजा गया। बड़ी संख्या में मजदूर बसों और ट्रेनों से घर गए हैं। इसकी व्यवस्था सरकार ने की। इनके अलावा इनसे ज्यादा ऐसे हैं जो पैदल चले आ रहे हैं। आईजी ने बताया कि इन्हें रोकने के लिए ही दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें