फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में चार मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पिछले 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक साथ चार संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित हो गया है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संदिग्धों की जांच जारी है। दो दिन पहले जिला अस्पताल से भेजी गई चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के अलग-अलग मोहल्ला निवासी एक महिला सहित तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि गांव ललूपुर निवासी एक युवक भी संदिग्ध पाया गया है। सीएमओ के आदेश पर सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे सजग रहें। भीड़ भाड़ वाले इलाकों मे जाने से बचें। जरा भी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें