फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका सहित 4 निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बृहस्पतिवार को बालिका सहित चार कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 671 पर पहुंच गया। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 671 पर पहुंच गया। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में तीन लोग संक्रमित निकले। जबकि एंटीजन से कराई गई 726 जांच में एक संक्रमित निकला। सोरों के होडलपुर में नौ वर्षीय बालिका व युवक, सागरपुर में एक युवक संक्रमित निकला। जबकि एंटीजन जांच में राजस्थान का एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके घरों पर पहुंच गई। टीमों ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया। साथ ही दवा की किट उपलब्ध कराई। वहीं चार संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब सक्रिय मरीज 23 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। अभी संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। लापरवाही खतरनाक हो सकती है। कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। टीकाकरण आवश्यक कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें