फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मिले मथुरा से लापता चार सगे भाई-बहन, पूछताछ में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Sat, 15 Dec 2018 01:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
missing
विज्ञापन
मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र से लापता हुए चार सगे भाई और बहनों को पुलिस ने नोएडा के कसाना से बरामद कर लिया है। पुलिस ने जब चारों ने पूछताछ की तो चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि वे शराबी पिता और भाई की पिटाई से क्षुब्ध हो गए थे। इसलिए चारों घर छोड़कर चले गए। कसाना में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। पुलिस ने चारों को मेडिकल के लिए भिजवाया।

थाना क्षेत्र के गांव मढ़ौरा निवासी चारों बच्चे छह दिसंबर को अचानक लापता हो गए थे। इनमें तीन बहनें और एक भाई है। मामला सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने बच्चों के अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन


परिवार वाले रातभर बच्चों की खोजबीन करते रहे। जब कोई सुराग नहीं लगा तो शुक्रवार सुबह बलदेव थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस इन
बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। 

पुलिस को जानकारी मिली कि बच्चे एक्सप्रेसवे पर कैंटर में बैठकर नोएडा की ओर गए हैं। शुक्रवार रात को चारों बच्चों को कसाना के मकान से बरामद कर
लिया गया है। ये चारों किराये के कमरे में रह रहे थे।  

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनका पिता आए दिन शराब पीता है। उनके साथ मारपीट करता है। भाई भी पीटता है। छह दिसंबर को भी पिता और भाई ने पीटा था। इसी से नाराज होकर बच्चे घर छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें