फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालूभरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। थाना निबोहरा पुलिस ने चंबल से अवैध खनन करके बालू ला रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से बालू भरी पांच ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की। एक चालक ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निबोहरा मनोज शर्मा ने बताया कि राजस्थान से चंबल नदी में अवैध खनन करके ट्रैक्टर ट्रॉलियों से बालू ले आने की सूचना मिली थी। इस पर चमरौली गांव के समीप घेराबंदी करके पांच ट्रैक्टर ट्रॉली और चार लोगों को पकड़ा गया। जबकि एक चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पकड़े गए व्यक्तियों में पिंकी, संजय, श्रीचंद्र, मंगू सभी निवासी गढ़ग्राम शंकरपुरा थाना दिहोली धौलपुर (राजस्थान) हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा, कारतूस भी मिले हैं। फरार व्यक्ति का नाम केदार सिंह निवासी नंदापुरा, निबोहरा बताया गया है। इन सभी के खिलाफ अवैध खनन और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें