फोन पर मीठी बातें करके लोगों को झांसे में लेना। फिर कुछ दिन साथ रहना और घूमना और बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाकर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का मथुरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये सभी लोगों को 'हनी ट्रैप' कर ठगते थे। यह गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
कुछ दिन पूर्व भिक्की भाटी निवासी छांयसा थाना छांयसा जिला फरीदाबाद के मोबाइल नंबर पर एक लड़की का फोन आया। बातचीत ऐसी हुई कि दोनों में दोस्ती हो गई। 26 दिसंबर को फोन करके बल्लभगढ़ बुलाया और बातचीत हुई। अगले दिन 27 दिसंबर को फिर लड़की का फोन आया और भाटी को मथुरा घूमने के बहाने बुलाया।
भिक्की भाटी और उसका साथी देवेंद्र अपनी गाड़ी से आए, जहां एक युवती भिक्की को मिली। दोनों मथुरा में कई स्थानों पर घूमे। उसके बाद युवती के साथी अमरपाल सोरोत, जतिन साहू, राजेश उर्फ राजू भाटी और दिव्या शर्मा टाउनशिप तिराहे के आसपास आए। उन्होंने भिक्की की गाड़ी रुकवाई और युवती को अपनी गाड़ी में बुला लिया।