फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हनी ट्रैप कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली युवती सहित चार गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फोन पर मीठी बातें करके लोगों को झांसे में लेना। फिर कुछ दिन साथ रहना और घूमना और बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाकर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का मथुरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये सभी लोगों को 'हनी ट्रैप' कर ठगते थे। यह गिरोह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।   

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व भिक्की भाटी निवासी छांयसा थाना छांयसा जिला फरीदाबाद के मोबाइल नंबर पर एक लड़की का फोन आया। बातचीत ऐसी हुई कि दोनों में दोस्ती हो गई। 26 दिसंबर को फोन करके बल्लभगढ़ बुलाया और बातचीत हुई। अगले दिन 27 दिसंबर को फिर लड़की का फोन आया और भाटी को मथुरा घूमने के बहाने बुलाया। 


भिक्की भाटी और उसका साथी देवेंद्र अपनी गाड़ी से आए, जहां एक युवती भिक्की को मिली। दोनों मथुरा में कई स्थानों पर घूमे। उसके बाद युवती के साथी अमरपाल सोरोत, जतिन साहू, राजेश उर्फ राजू भाटी और दिव्या शर्मा टाउनशिप तिराहे के आसपास आए। उन्होंने भिक्की की गाड़ी रुकवाई और युवती को अपनी गाड़ी में बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से ठग लिए रुपये

उक्त युवकों ने भिक्की से कहा कि तुमने युवती के साथ दुष्कर्म किया है या तो तुम हमें 10 लाख रुपये दे दो अन्यथा तुम्हारे विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करा देंगे। भिक्की भाटी ने कुछ रुपये तो दे दिए बाकी रुपये बाद में 30 दिसंबर को देने को कहा। इसके बाद भिक्की ने थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज करा दिया। 

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने अमरपाल सोरोत, राजेश सिह उर्फ राजू भाटी, जतिन साहू उर्फ जीतू और दिव्या शर्मा नाम की युवती को दिल्ली के लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पहले भी इस प्रकार से लोगों को फंसाकर धनराशि वसूली है। सभी के आपराधिक इतिहास को जुटाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें