शस्त्र लाइसेंस की चाह रखने वाले चार आवेदकों को निराशा हाथ लगी है। वह मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण में फेल हो गए। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सकों ने रिपोर्ट आवेदक के सुपुर्द कर दी है।
शस्त्र लाइसेंस के लिए मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट भी अनिवार्य है। इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में दो हजार प्रार्थनापत्र आए थे। इनमें से 1,941 आवेदक मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण में पास हो गए। 55 आवेदक अभी प्रक्रिया में हैं।
चार आवेदक परीक्षण में मानसिक अस्वस्थ मिले। इनमें दो आवेदक शराब के आदी पाए गए। एक आवेदक का बौद्धिक स्तर औसत से कम पाया गया। इसका 70 से 90 आईक्यू के बीच पाया गया। सामान्य रूप से 90 आईक्यू होना जरूरी है। एक आवेदक गुस्सैल था। बात-बात पर आक्रोशित होकर नियंत्रण खो देता था।