आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की जसवंत नगर कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के जीजा की हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
जसवंत नगर कॉलोनी कॉलोनी निवासी रामनिवास शर्मा की बेटी मीनू की शादी के लिए घर के बाहर ही टेंट लगाया था। कॉलोनी में रहने वाले जयवीर के भाई महावीर की बेटी पूजा की भी शादी थी। जयवीर पक्ष के युवकों की बाइक मीनू की शादी में आए एक युवक से टकराने पर बवाल हो गया था।
जयवीर पक्ष की ओर से फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन के जीजा नगला नीम, खंदौली निवासी धीरज की मौत हो गई थी। मामले में जयवीर, सौरभ, पंकज, प्रदीप और आकाश सहित दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी।