फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात घायल, लगन चढ़ाने जा रहे थे सभी

Thu, 13 Feb 2020 07:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मिनी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में सिरसागंज मार्ग पर बुधवार की रात मिनी बस लोडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बस सवार लोग मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में लगन चढ़ाने जा रहे थे। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद क्षेत्र के करबला गली नंबर तीन निवासी हरिशचंद्र ने पुत्री की शादी थाना किशनी क्षेत्र के गांव रविदासपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। बुधवार को परिजन व रिश्तेदार मिनी बस में लग्न लेकर रविदासपुर के लिए रवाना हुए थे। 

रात तकरीबन नौ बजे बस जब थाना क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग पर गांव धोबई के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे लोडर से भिड़त हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई मिनी बस सड़क के नीचे उतर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की हुई मौत

घायलों को आनन फानन में सैफई मिनी पीजीआई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चंद्रभान व राजबहादुर निवासी फिरोजाबाद को मृत घोषित कर दिया। 

घायल हुए राजेश कुमार, संजय सिंह, मनोज कुमार, मिट्ठूलाल, पंडित और चालक सहित सात लोगों का उपचार चल रहा है। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। 

सूचना मिलने के बाद मचा हड़कंप

किशनी के गांव रविदासपुर में लड़के पक्ष के लोग लग्न आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि लगन लेकर आ रहे लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद परिवार के कई लोग सैफई घायलों को देखने के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें