फार्म हाउस पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। हाईस्कूल में पास होने के बाद छात्र इसी साल स्कूल छोड़ गया। इसके बाद शिक्षिका ने भी उससे दूरी बना ली। छात्र ने उनके वीडियो और फोटो अपने दोस्तों को दे दिए। दोस्तों ने व्हाट्सएप पर उन्हें वीडियो भेजकर अपने पास बुलाने के लिए ब्लैकमेल किया। इन्कार करने पर इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर उनके वीडियो वायरल कर दिए।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि शिक्षिका ने दुष्कर्म की बात बयान में बताई मगर तहरीर में नहीं लिखी थी। शिक्षिका ने खुदकुशी का प्रयास किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शाहगंज पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
धोखे से लिया था वीडियो
पूछताछ में आरोपी छात्र लवकुश ने बताया कि वह तो टीचर से प्यार करता था। वह उन्हें बदनाम क्यों करता। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। खुलासा हुआ कि लवकुश जब भी शिक्षिका से मिलकर आता था दोस्तों को किस्सा सुनाया करता था। दोस्तों को उसने अपने मोबाइल में चोरी से बनाया वीडियो भी दिखाया था। दोस्तों के मांगने पर उसने नहीं दिया। लेकिन दोस्तों ने बताया कि उसने ही वीडियो दिए थे।
यह भी देखेंः-