कहा कि जो निर्दोष हैं, पुलिस उन्हें भी परेशान कर रही है। यही हाल रहा तो प्रदेशव्यापी आंदोलन करना पड़ेगा। महिला आंगनबाड़ी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डालचंद चौधरी ने कहा कि सोमवार को सभी आंगनबाड़ी कलेक्ट्रेट पर इकठ्ठा होंगी।
चावल राशन माफिया पर नहीं कसा शिकंजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डांट के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर सक्रिय हो उठे। पुष्टाहार की कालाबाजारी मामले में दो दिन में गिरफ्तारियां हो गईं। डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित 17 आंगनबाड़ी निलंबित हो गई। लेकिन, कार्डधारकों को वितरित होने वाले राशन के चावल की कालाबाजारी में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 50 से अधिक केस दर्ज होने पर भी चावल की कालाबाजारी कर रहे माफिया के गुर्गों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।