फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तरबूज तोड़ने पर बालक की हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रन्धीरपुरा हत्या के मामले में दो हत्यारोपियो को भेजा गया जेल
विज्ञापन
जगनेर। बसई जगनेर थाना क्षेत्र के गांव रंधीरपुरा में शुक्रवार को 11 वर्षीय बालक की हत्या के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो आरोपी रविवार रात को मुठभेड़ में पकड़े गए। दोनों के पैर में गोली लगी। वहीं दो आरोपियों को शनिवार रात को पकड़ा था। दोनों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को 11 वर्षीय छोटू की खेत से तरबूज तोड़ने को लेकर बटाईदारों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। मृतक के पिता नरेश कुशवाह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञातों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। डीसीपी की ओर से गठित विशेष टीमों ने घेराबंदी करते हुए दो मुख्य आरोपियों रियाजुद्दीन और सिराजुद्दीन (पुत्रगण समसुद्दीन, निवासी कटरा, शाहजहांपुर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रंधीरपुरा में बटाई पर खेत लेकर खेती कर रहे थे।



एसीपी प्रीता सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू और पत्थर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। रात तकरीबन 11:15 बजे बसई जगनेर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आए आरोपी सददाम ओर राशिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लियाष्। उनके पास से दो तमंचे, 4 खोखे, 2 कारतूस, 1 बाइक बरामद की गई। दोनों के पैर में गोली लगी थी। इस पर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं, रणधीरपुरा में मासूम छोटू की नृशंस हत्या के बाद रविवार शाम प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति और सांसद राजकुमार चाहर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल पिता नरेश कुशवाह और परिजन को सांत्वना दी। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा। परिजन ने सांसद से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव मदद और निष्पक्ष न्याय का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें