आगरा। स्मार्ट मीटर का विरोध तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) की तरफ से स्थिति साफ की गई है। विद्युत अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के तेज चलने के आरोप निराधार है। आगरा क्षेत्र में करीब 1.70 लाख स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी परीक्षण में पुराने और स्मार्ट मीटरों की रीडिंग बिल्कुल समान मिली थी। इन स्मार्ट मीटरों की मदद से उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल पर रीडिंग देख सकते हैं और बिल भुगतान कर सकते हैं। दैनिक खपत पर नजर रखकर अनावश्यक खर्च को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह बिलिंग त्रुटियों से मुक्ति पाने के लिए स्मार्ट मीटर अपनाएं। किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।