फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फाउंड्री नगर बस स्टेशन जल्द होगा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हाथरस रोड और हाईवे पर रामबाग, वाटरवर्क्स चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही फाउंड्री नगर बस अड्डे को शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में इस स्टेशन को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए ताकि अलीगढ़ और हाथरस की ओर से आने वाली बसों को शहर के अंदर न आना पड़े। ।
विज्ञापन


बैठक में रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि फाउंड्री नगर बस अड्डे के विकास के लिए शासन ने 138 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अलीगढ़, हाथरस की ओर बसें यहीं से चलेंगी, जिससे भगवान टॉकीज, अबूलाला दरगाह और वाटरवर्क्स जैसे प्रमुख चौराहों पर जाम से मुक्ति मिलेगी। डीएम ने एसीपी ट्रैफिक और एसीएम को मौके की रिपोर्ट देने तथा बसों के अनधिकृत ठहराव पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की शिकायत पर एसडीएम सदर को तत्काल पैमाइश कर नोटिस देने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। नुनिहाई क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि तलाशने और टेढ़ी बगिया से चार पुलिया तक नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। औद्योगिक क्षेत्रों में पेड़ों की टहनियों से होने वाली ट्रिपिंग रोकने के लिए 6 किमी. दायरे में इंसुलेटेड केबल बिछाने का निर्णय लिया गया। डीएम मनीष बंसल ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को समय से निपटाने और इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू को धरातल पर उतारने हेतु जोनल प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार आदि मौजूद रहे।

लापरवाह अधिकारियों को अंतिम चेतावनी
जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने दो टूक कहा कि उद्योग बंधु जनता और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का गंभीर मंच है। यदि अगली बार जिलास्तरीय अधिकारी खुद मौजूद नहीं रहे, तो उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें