फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भवनपुरा से कुंडा धाम तक बनेगी आरसीसी सड़क, 1.10 करोड़ रुपये होंगे खर्च; विधायक ने किया शिलान्यास

Thu, 16 Apr 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किरावली क्षेत्र में भवनपुरा से कुंडा धाम तक 2 किमी लंबी RCC सड़क का शिलान्यास किया गया, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने अतिरिक्त सड़कों के निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
आरसीसी मार्ग का विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया शिलान्यास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवनपुरा से कुंडा धाम हनुमान मंदिर (नगला बहरावती) तक 1.10 करोड़ रुपये से 2 किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क बनेगी। बुधवार को इसका शिलान्यास फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल और कुंडा धाम के महंत सत्यानंद महाराज ने किया।
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान विधायक ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा 2014 में जब सांसद चुने गए थे, तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 15 फ्लाईओवर का निर्माण कराया था। बताया कि कुंडा धाम के इस महत्वपूर्ण मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की राह आसान होगी। कार्यक्रम के दौरान नगला टोडू के ग्रामीणों ने 500 मीटर और नगला हट्टी में 150 मीटर खड़ंजा निर्माण की मांग रखी।
 
विज्ञापन

डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि नगला टोडू का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है,जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुदयाल शर्मा ने और संचालन सभासद रामनरेश इंदौलिया ने किया। इस मौके पर महाराज सिंह, जगन सिंह इंदौलिया, डॉ. राघवेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, घूरेलाल आर्य, राजवीर सिंह इंदौलिया, केपी सिंह, कमल सिंह, रन सिंह, विनोद कुमार, रघुवीर प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अशोक पाठक आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें