फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष, निर्भीक और उत्कर्ष के 78 साल: अमर उजाला के स्थापना दिवस पर मनमोहक प्रस्तुतियां, बच्चों ने बांधा समां

Sun, 19 Apr 2026 01:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गई। इसमें जादूगर बलराम त्यागी उर्फ सम्राट ने जादू के हैरतअंगेज करतब दिखाए, तो बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
अमर उजाला स्थापना दिवस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला आगरा ने 18 अप्रैल को अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 78 वर्ष पूरे कर लिए। इन 78 वर्षों में यह करोड़ों लोगों के विश्वास का साथी बन चुका है। सच को हर पल उजागर करते अमर उजाला ने स्वर्णिम वर्ष की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है। शनिवार को इस दिन कार्यालय परिसर में कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गई। इसमें सेवानिवृत्त साथियों के साथ एजेंट्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नटरांजलि थियेटर आर्ट्स, सेंट एंड्रूज स्कूल कमला नगर, टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। वहीं जादूगर बलराम त्यागी उर्फ सम्राट ने जादू के हैरतअंगेज करतब दिखाए। कार्यक्रम में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की रंगारंग प्रस्तुति अलका सिंह शर्मा के मार्गदर्शन में हुई। इस दाैरान गौरी वर्मा ने सेमी-क्लासिकल, आराध्या अग्रवाल ने दुर्गा स्तुति, शिवि वर्मा, रिदिमा सूरी ने पंजाबी बीट्स और माही वी कुमार ने एकल प्रस्तुति दी।

 
विज्ञापन

अमर उजाला स्थापना दिवस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा सेंट एंड्रूज स्कूल के बैंड की शानदार प्रस्तुति रही। शिव कैलाशो के वासी भजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद रेट्रो सोंग्स की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता। हार्मोनी बैंड पर आशू कुमार, रुद्राक्ष यदुवंशी, पिहू जैन, प्रखर चौधरी, अक्ष यादव, शिवि जैन, अर्जित अग्रवाल, विवान अग्रवाल के अलावा शिक्षक हर्षित पाठक, अमन शर्मा व देशदीप शर्मा रहे। वहीं, अखलाक हुसैन की आवाज का जादू लोगों के सिर चिढ़कर बोला। टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान के बच्चों ने भी अद्भुत प्रस्तुति दी।

ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला से जुड़े रहे पूर्व कर्मियों संजय वर्मा, अर्जुन सिंह, रामचरण लाल, राजकुमार कटारा, शिवशरण अवस्थी, श्याम नारायण शुक्ल, मानिक चंद्र शर्मा और विश्राम सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं, एजेंट चंदन लाल अडवाणी, निजाम उर्फ आसिफ खान, अतुल तिवारी, प्रवीन गुप्ता, अश्वनी कुमार, आरिफ, विनोद कुंतल, रिंकू, रवि, राजीव गर्ग को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें-होटल के कमरे में खूनी खेल: पहले नशा, फिर प्रेमिका ने हथाैड़े-ब्लेड से दी खाैफनाक माैत; इसलिए किया मामा का कत्ल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें