फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैरोल पर रिहा 42  बंदी अब तक नहीं लौटे जिला जेल, गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को लिखा पत्र

Sat, 21 May 2022 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना संक्रमण के दौरान जिला जेल से 213 बंदी छोड़े गए थे, जिनमें से केवल 171 ही वापस आए हैं। 42 बंदी अभी भी नहीं लौटे हैं, जिसे लेकर एसएसपी को जेल प्रशासन ने पत्र लिखा है।
 
विज्ञापन
आगरा जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना काल में जिला जेल से 213 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। इनमें से केवल 171 ही अवधि पूरी होने पर लौटे। 42 अब तक नहीं आए हैं। जेल प्रशासन ने इन बंदियों को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कराने के लिए एक बार फिर एसएसपी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के मामले अत्यधिक सामने आने के बाद बंदियों को पैरोल देने का फैसला लिया गया था। इनमें सात साल और कम सजा वाले बंदी शामिल थे। अप्रैल 2020 में जिला जेल से 114 बंदियों को पैरोल दी गई। इनकी पैरोल अवधि नवंबर 2020 में समाप्त हुई थी। इसके बाद फिर से 2021 में पैरोल दी गई।

दोनों बार में कुल 213 बंदी पैरोल पर छोड़ गए। इनमें से अब तक 42 नहीं लौटे हैं।  जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि बंदियों को गिरफ्तार करके जेल वापस लाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है। इससे पहले भी पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन बंदी वापस नहीं आ सके।

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े थे चार बंदी

थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक महीने पहले चार बंदियों को पकड़ा था। वह घरों में ही रह रहे थे। उन्होंने बताया था कि पैरोल अवधि समाप्त होने की जानकारी नहीं थी। इस कारण नहीं जा सके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें