फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो छोड़ दूंगा आजमगढ़ सीट

Thu, 28 Mar 2024 09:56 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कहा कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो मैं उनके लिए आजमगढ़ सीट छोड़ दूंगा। अगर वे अन्य किसी जगह से भी चुनाव लड़ना चाहेंगे तो हर प्रत्याशी उनका स्वागत करेगा। 
 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव गुरुवार को सपा कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो मैं उनके लिए आजमगढ़ सीट छोड़ दूंगा। अगर वे अन्य किसी जगह से भी चुनाव लड़ना चाहेंगे तो हर प्रत्याशी उनका स्वागत करेगा। हालांकि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसका निर्णय उन्होंने पार्टी नेतृत्व और अखिलेश यादव द्वारा ही लिए जाने की बात कही।

विज्ञापन


आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई का उपयोग कर चुनाव जीतना चाहती है। जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को भाजपा छीनने का काम कर रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर भी उन्होंने भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि अगर इस बार भाजपा जीत गई तो संविधान को खत्म करने के साथ ही मतदान का अधिकार भी छीन सकती है। 

पूर्व सांसद ने ये भी दावा किया है दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। इस बार उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मोदी के विजय रथ को रोकने का काम करेंगे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों से भटकाने का भी आरोप भाजपा पर लगाया। तेजप्रताप यादव को चुनाव से दूर रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जानती है कि उनका उपयोग कब और कहां करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेतृत्व उनके चुनाव लड़ने पर निर्णय करेगा। 
विज्ञापन


साथ ही मैनपुरी सीट से भाजपा द्वारा अब तक प्रत्याशी न उतारने पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत पिछले चुनाव से भी बड़ी होगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें