फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व एमएलसी बाबा रामनाथ यादव का निधन

Tue, 26 Nov 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक बाबा रामनाथ पूर्व विधायक
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी बाबा रामनाथ यादव का निधन
विज्ञापन

करहल (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी पूर्व एमएलसी और पूर्व विधायक बाबा रामनाथ यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 101 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर जिले के लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन


बाबा रामनाथ यादव राजनीति में एक चर्चित नाम रहा है। मैनपुरी सदर से 1974 में सीपीआईएम के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे जीतकर विधायक बने थे। इससे पहले 1962 में कम्युनिस्ट पार्टी से उन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के बादशाह गुप्ता से वह हार गए थे। वहीं 1993 में सपा-बसपा गठबंधन के दौरान उन्हें एमएलसी बनाया गया था। साथ ही मैनपुरी बार एसोसिएशन के सदस्य भी रहे। छात्र राजनीति में भी बाबा रामनाथ सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने आगरा कॉलेज आगरा के प्रथम छात्र संघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बने। बुजुर्ग पर वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। बीते कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के बाद उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर सांसद डिंपल यादव, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, विधायक करहल तेजप्रताप यादव समेत राजनीति जगत से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें