ऋषि मार्ग (शाहगंज) पर 15 अप्रैल की रात निवासी जूता कारोबारी विवेक महाजन और उनकी बेटी की हत्या की कोशिश की गई थी। विवेक अपनी बेटी को स्टेशन से घर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि दिव्यांश चौधरी ने पिता-पुत्री को कार से कुचलने का प्रयास किया था। घटना के बाद काफी हंगामा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: सपा के स्टार प्रचारकों की एक और लिस्ट जारी... मैनपुरी के इस नेता के नाम ने सबको चौंकाया
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया है। पुलिस युवती के बयान लेने पहुंची थी, लेकिन युवती की तबीयत ठीक नहीं थी। अब युवती के बयान दर्ज करने के बाद ही आरोपी पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि युवती के साथ पूर्व में हुई घटनाओं के साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - UP: कुछ दिन मायके क्या रही शौहर बना शैतान...फिर अपनाने के लिए रखी भाई संग हलाला करने की शर्त