फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypolls 2022: अमिताभ ठाकुर ने उपचुनाव में ठोंकी ताल, सैफई के रोली यादव को बनाया प्रत्याशी

Sat, 12 Nov 2022 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में अमिताभ ठाकुर ने सैफई निवासी रोली यादव को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने शनिवार को उनके नाम की घोषणा की। 
 
विज्ञापन
अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व आईपीएस एवं अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने भी ताल ठोंक दी है। उनकी पार्टी उपचुनाव लड़ेगी। अधिकार सेना ने शनिवार को प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। अमिताभ ठाकुर ने सैफई निवासी रोली यादव को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस ने कहा कि भाजपा हमेशा ट्रिपल इंजन से ही चुनाव जीतती है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में तीसरा इंजन चुनाव आयोग का है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठते रहे हैं। उपचुनाव में भी विरोधी दल के नेता चुनाव आयोग पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। 



शनिवार को दीवानी रोड स्थित एक मैरिज होम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जो ऊंचाइयां टीएन शेषन ने दी थीं। उनको बाद के चुनाव आयोगों ने ध्वस्त कर दिया है। चुनाव आयोग अब सत्ताधारी दल के इशारे पर काम करते हैं। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर ग्रहण लग गया है। सत्ताधारी दल हर लोकतांत्रिक व्यवस्था का दुरुपयोग कर रहे हैं। लोकसभा उपचुनाव में भी इसकी ही प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


मैनपुरी में मंत्री के कार्यालय के सामने वाहनों का जमावड़ा होता है, लेकिन अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। अधिकार सेना अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। लोकसभा उपचुनाव में सत्ता के दुरुपयोग को अधिकार सेना के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ रोकेंगे। इस मौके पर नूतन ठाकुर, जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रत्याशी रौली यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें