फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूंडला में पूर्व प्रधान व उसके पुत्र की फावड़े से वार कर हत्या, हत्यारोपी मौके फरार, जमीन का था विवाद

Sun, 25 May 2025 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, टूंडला

सार

अरविंद यादव पूर्व प्रधान का गांव के ही हुब्ब लाल यादव से जमीनी विवाद चला आ रहा है। करीब 20 साल पहले अरविंद यादव ने हुब्बलाल के पिता साहब सिंह से उनके खेत का बैनामा करा लिया था, जिसका हुब्ब लाल व उनके पुत्रों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गांव टीकरी में पिता-पुत्र की गांव के ही लोगों ने फावड़ा व पत्थरों से प्रहार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े पिता पुत्र की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एसएसपी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी अरविंद यादव पूर्व प्रधान का गांव के ही हुब्ब लाल यादव से जमीनी विवाद चला आ रहा है। करीब 20 साल पहले अरविंद यादव ने हुब्बलाल के पिता साहब सिंह से उनके खेत का बैनामा करा लिया था, जिसका हुब्ब लाल व उनके पुत्रों ने विरोध किया था। हुब्ब लाल का आरोप था कि उसके पिता को बाहला-फुसला कर कम पैसों में उसके खेत का बैनामा करा लिया है। 
विज्ञापन

इसको लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच में संघर्ष हुआ है। रविवार शाम 4:30 बजे करीब अरविंद यादव अपने पुत्र के साथ खेत जोतवाने के लिए गए थे तभी वहां हुब्बलाल व उनके पुत्र भी वहां पहुंच गए। दोनों के बीच विवाद हुआ। इस बीच हुब्ब लाल के पुत्रों ने फावड़े से प्रहार कर व पत्थरों से कुचलकर अरविंद यादव और उनके पुत्र की हत्या कर दी। पिता पुत्र की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें