फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी भूल में गवां दिए 10 लाख रुपये: कोल्ड ड्रिंक गोदाम चोरी का खुलासा, चोर का चेहरा देख हैरान रह गया मालिक

Thu, 27 Jul 2023 08:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोल्ड ड्रिंक गोदाम के मालिक को अपने कर्मचारी पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। कर्मचारी ने लालच में आकर नौकरी छोड़ दी और फिर गोदाम से 10 लाख की चोरी की। पुलिस ने पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज के पुष्प नगर में कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में 10 लाख की चोरी पूर्व कर्मचारी ने कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पूर्व कर्मचारी सहित पांच चोरों को पकड़ लिया। उनसे 2.30 लाख रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन

बल्केश्वर निवासी धर्मेंद्र बंसल ने पुलिस को सूचना दी थी। उनका पुष्प नगर में कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। 23 जुलाई को गोदाम में दो दिन की बिक्री के 16 लाख रुपये रखे हुए थे। रात में चोरों ने गोदाम के ताले तोड़ दिए थे। गल्ले में रखे 10 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। छह लाख रुपये सुरक्षित बच गए थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। मगर, दो कैमरों के फुटेज में दो चोर कैद हो गए थे। पुलिस ने जांच की। कैमरों की मदद से चोरों की पहचान हो गई।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ताजगंज निवासी शिवम शर्मा उर्फ फरारी, नगला कली निवासी विकास उर्फ कालू, मधुवन कुंज निवासी बृजेश राठौर, तुलसी नगर निवासी दीपक राठौर उर्फ दीपू और आनंदी पुरम निवासी सचिन राठौर को गिरफ्तार किया है। उनसे 2.30 लाख रुपये, तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

चोरी के लिए छोड़ दी थी नौकरी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि तीन महीने पहले धर्मेंद्र बंसल के गोदाम में नौकरी करता था। तब उसे पता चला कि गोदाम में बने ऑफिस में बिक्री का रुपया रखा जाता है। व्यापारी रुपये अलमारी के लॉकर में रखकर रात में घर चले जाते हैं। इस पर चोरी की योजना बनाई। नौकरी के समय कुछ नहीं किया। उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद दोस्तों संग चोरी की साजिश तैयारी की। चोरी के बाद जो रुपये मिले, उन्हें आपस में बांट लिया। एक मोबाइल भी चोरी के रुपयों से खरीदा था। यह पुलिस ने बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें