सेंट पीटर्स कॉलेज के खेलकूद वार्षिकोत्सव में आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में हैट्रिक सहित छह विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर की क्रिकेट जगत में जमकर तारीफ हो रही है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चाहर को स्विंग का शानदार गेंदबाज बताया है।
कैफ ने कहा कि स्विंग दीपक की सबसे बड़ी ताकत है। पिछले कुछ मैचों में चाहर के शानदार प्रदर्शन में उनके द्वारा डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में खेले गए मैच हैं। वो एक शानदार और दमदार खिलाड़ी हैं। इस समय दीपक काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।
मोहम्मद कैफ शुक्रवार को आगरा के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स डे में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया काफी मजबूत टीम है।