फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तैरिए कि आप आगरा में हैं..., आगरा में हुए जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, सीएम योगी ने उठाया सख्त कदम

Fri, 25 Aug 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में बारिश के बाद हुए जलभराव का एक वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार के विकास पर निशाना साधा। उन्होंने इस ट्वीट में कहा है कि 'भाजपाई विकास की कश्तियां तैर रही हैं, तैरिए कि आप आगरा में हैं'।

 
विज्ञापन
आगरा में हुए जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना किनारा रोड पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे जलभराव से करीब छह घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचने पर बृहस्पतिवार को नगर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई की है। वहीं  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर उजाला में बुधवार को बस के पानी में फंसने की फोटो प्रकाशित होने का ट्वीट किया तो यह मामला लखनऊ में चर्चा का हिस्सा बन गया। 
विज्ञापन


लखनऊ के निर्देशों के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम के जोनल अधिकारी विजय कुमार सिंह और सहायक अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल को चेतावनी जारी की। वहीं अवर अभियंता अमित सोनार और सेनेटरी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।

ये किया ट्वीट -



सोशल मीडिया पर यमुना किनारा रोड के जलभराव समेत शहर में जगह-जगह जलभराव के पोस्ट वायरल हो गए। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का पत्र जारी किया। जिसमें लापरवाही और बिजलीघर के पास क्षतिग्रस्त नाले की समय पर मरम्मत न कराने को आधार बनाया गया है।

रोड कटिंग पर होगी एफआईआर

नगर आयुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम ने मारुति एस्टेट, अवधपुरी, अलबतिया रोड, सिकंदरा क्षेत्र में नगर निगम से अनुमति के बिना सड़कें खोद दी हैं। मानसून में रोक के बाद भी की गई रोड कटिंग पर विश्व बैंक इकाई के परियोजना प्रबंधक पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें