फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांड के हमले से कोमा में गए युवक ने तोड़ा दम, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जताया दुख; किया ये ट्वीट

Sun, 27 Aug 2023 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दूध लेने जाते वक्त महाराजा अग्रसेन रोड पर 16 अगस्त को सांड ने युवक को टक्कर  मार दी थी। गंभीर घायलवस्था में युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 दिन कोमा में रहने के बाद युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांड ने साइकिल सवार युवक को बुरी तरह खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन रोड पर सांड के हमले में घायल युवक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह हादसे के बाद 10 दिन से कोमा में थे। हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कमला नगर एक्सटेंशन निवासी प्रशांत गुप्ता (32) एक मीडिया संस्थान में कार्यरत थे। वह 16 अगस्त की सुबह 6 बजे साइकिल से दूध लेने जा रहे थे। महाराजा अग्रसेन रोड पर सामने से भागते सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे इनका सिर सड़क से टकरा गया और बेहोश हो गए थे। तत्काल परिजनों ने इनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इनके कोमा में होने की जानकारी दी। इलाज से भी इनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को इनकी मौत हो गई।

इस पर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में सांड के हमले में प्रशांत गुप्ता की मौत पर दुख व्यक्त किया है। ट्वीट करते हुआ लिखा है कि 'सांड के हमले में एक वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यु और अन्य लोगों के हताहत होने की ख़बरें दुखदायी हैं। मुख्यमंत्री जी के ख़ुद के कार्यालय के लोग तक इनका शिकार होकर जान गंवा चुके हैं। अब आवारा पशुओं की समस्या जानलेवा समस्या बन गयी है। उप्र की सरकार या तो गंभीर कार्रवाई करे या इन मौतों की ज़िम्मेदारी ले। इस समस्या के लिए अफ़सरशाही की तैनाती सिर्फ़ दिखावटी उपचार है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें