फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की बढ़ेंगी मुश्किलें, अब होगी उनके कट्टीखाने की जांच

Thu, 05 Jun 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बसपा के पूर्व विधायक भुट्टो के कट्टीखाने की जांच सीसीटीवी से होगी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां 500 पशुओं के कटान की अनुमति है, लेकिन कितने कट रहे पता नहीं है। 

 
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के पूर्व विधायक जुल्फकार अहमद भुट्टो के छलेसर स्थित कट्टीखाने की जांच सीसीटीवी फुटेज से होगी। 15 दिन की फुटेज खंगाली जाएगी। यहां कितने पशुओं का प्रतिदिन कटान हो रहा है। इस जांच के लिए बुधवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एत्मादपुर स्थित छलेसर में भुट्टो का एचएमए फूड एक्सपोर्ट के नाम से कट्टीखाना है। जहां प्रतिदिन 500 पशुओं को काटने की अनुमति है। पशु कटान के बाद फ्रोजन मीट का इस प्लांट से निर्यात किया जाता है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी बुधवार को नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए बूचड़खाना पहुंचे।

पशु कटान रजिस्टर, अनुमति प्रपत्र व अन्य दस्तावेज की जांच की। डीएम ने बताया कि जांच के दौरान 470 से 480 पशुओं के प्रतिदिन कटान की बात सामने आई। लेकिन, वास्तविकता जांनने के लिए 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी। एचएमए फूड एक्सपोर्ट देश की बड़ी मीट निर्यातक फर्म है।

 
विज्ञापन

नवंबर 2022 में यहां आयकर विभाग ने छापा मारा था। करीब 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की बात कही गई थी। इधर, शहर में बड़े पैमाने पर घरों में अवैध रूप से पशुओं का कटान हो रहा है। नगर निगम, पशुपालन और खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि अवैध पशु कटान की जांच के निर्देश दिए हैं।
को ही कार्यकारिणी में रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें