फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार नहीं लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर 15 जनवरी को बैठक में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार ने अब चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विमला देवी इंटर कॉलेज में बैठक की गई थी। इसमें विभिन्न गांवों के प्रधान और अन्य लोग जुटे थे। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व व संगठन मंत्री तक अपना पक्ष पहुंचाने की बात कही। मौके पर सुरेंद्र प्रधान, संतोष चाहर, राधे शर्मा, रामवीर सिंह, कलुआ राम, रामवीर फौजदार, हरि सिंह, मोहन सिंह कुशवाहा, प्रताप गुर्जर, रघुवीर कुशवाहा, चिंतामणि शर्मा, सुनील पाराशर, डॉ. किशन शर्मा, सुजान राजपूत, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक में गरीब सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा बाल योगी भी संतों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें