फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र भेजना ही भूले, 45 मिनट बाद पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को तैयारियों की पोल खुली। बीवीएम पीजी कॉलेज, बाह में प्रश्नपत्र भेजना ही भूल गए। परीक्षार्थियों के हंगामा करने के बाद प्रश्नपत्र 45 मिनट बाद पहुंचा। इसके बाद परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र हल करना शुरू किया।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 09:30 बजे तक थी। इस पाली में बीए अंतिम वर्ष की अंग्रेजी साहित्य, बीएससी अंतिम वर्ष भौतिक विज्ञान, बीएससी इंडस्ट्रियल माइक्राबॉयोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और सीड टेक्नोलॉजी प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के समय तक केंद्र पर प्रश्नपत्र न पहुंचने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी। कंट्रोल रूम से नोडल सेंटर (राजकीय महाविद्यालय, फतेहाबाद) में बात की गई। इसके बाद प्रश्नपत्र भेजा गया।
वहीं, निर्धारित समय पर परीक्षाएं शुरू न होने पर बीवीएम पीजी कॉलेज में परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। समय बढ़ने के साथ परीक्षार्थियों में बेचैनी बढ़ रही थी। सुबह 09:15 मिनट पर प्रश्नपत्र पहुंचा। इसके बाद परीक्षा शुरू कराई गई। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 45 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि बीवीएम पीजी कॉलेज की ओर से सूचना दिए जाने के बाद तत्काल प्रश्नपत्र भिजवाया गया। परीक्षार्थियों का नुकसान न हो, इसलिए उनको अतिरिक्त समय दिया गया। नोडल सेंटर से भूलवश प्रश्नपत्र समय से नहीं भेजा जा सका। नोडल सेंटर से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मंगलवार को तीनों पाली में 300 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली में 358, दूसरी पाली में 333, तीसरी पाली में 342 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कुल 62,397 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
आरबीएस कॉलेज के बीए अंतिम वर्ष के छात्र महेंद्र प्रताप सिंह के प्रवेशपत्र छात्रा का फोटो लगा हुआ है। परीक्षार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि कुछ प्रवेशपत्रों में त्रुटियां हुई हैं, परीक्षार्थी परीक्षा नियंत्रक या कंट्रोल रूम में संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें