फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। जैतपुर के नयेपुरा गांव में सोमवार की रात विवाहिता शक्ति (20) का शव फंदे से लटका मिला। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतका के पिता ने पति और सास, ससुर समेत 6 लोगों को दहेज हत्या में नामजद किया है। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के मिडावली (कुरावली) निवासी शक्ति की शादी 25 नवंबर 2020 को नयेपुरा (जैतपुर) के अजय भदौरिया से हुई थी। सोमवार की रात शक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिला। शक्ति के पिता मुकेश चौहान ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों ने ही शक्ति को मारकर फंदे पर लटका दिया।
एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने पति अजय भदौरिया, ससुर सत्यपाल सिंह, सास भानमती देवी, ताई सास रतनेश, देवर अनिया व सौरभ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सास को हिरासत में ले लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें