Agra: सोने के आभूषणों पर 22 कैरेट का फर्जी हॉलमार्क लगाकर हो रही धोखाधड़ी
- फोटो : SELF
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोने के आभूषणों में हॉलमार्क के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। अवैध लेजर मशीनों से 18 कैरेट के जेवरों पर 22 कैरेट का फर्जी हॉलमार्क व यूनिक नंबर लगाकर बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत आगरा सराफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में दर्ज कराई है।