फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्थायी न करने पर वन कर्मी डीएफओ कार्यालय में पेड़ पर चढ़ा

विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा वनकर्मी 
विज्ञापन
आगरा। डीएफओ कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को वन कर्मी अपनी मांगों को लेकर आत्महत्या की धमकी देते हुए पेड़ पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे समझाया, तब कई घंटों की मशक्कत के बाद वह नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पेड़ पर चढ़ा अशोक वन विभाग में लंबे समय तक दैनिक भत्ते पर कार्य कर चुका है। अशोक के मुताबिक उसने वर्ष 1998 से 2021 तक वन विभाग में सेवा दी, लेकिन उसे स्थायी नहीं किया गया। वह लगातार प्रत्यावेदन दे रहा था। मांगों के न माने जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। डीएफओ ने उसे समझाया कि उसकी समस्या का समाधान नियमानुसार किया जाएगा। उनके आश्वासन पर अशोक पेड़ से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अशोक से संबंधित कोई भी प्रकरण विभाग में लंबित नहीं है। उसके दावों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई तथ्य गलत पाया जाता है या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें