फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार में काटे हरे पेड़ स्रोत वीडियो ग्रेव
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारोली सिकरवार में रविवार को वन माफिया ने नीम और बेरिया के एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काटकर जमींदोज कर दिया। पेड़ काटे जाने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पारोली सिकरवार में वन माफियाओं ने हरे पेड़ों को काट दिया। किसी ग्रामीण ने पेड़ काटे जाने का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ों के कटान की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से वन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। फतेहाबाद क्षेत्र टीटीजेड क्षेत्र में आने के बावजूद हरे पेड़ों के कटान पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-विशाल राठौर, वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद